भारत मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार को उत्तर भारत के कई ज़िलों में भारी बारिश की चेतावनी देते हुए रेड अलर्ट जारी किया।
एहतियात के तौर पर स्थानीय प्रशासन ने स्कूल बंद रखने के आदेश दिए हैं और निचले इलाकों में आपदा प्रतिक्रिया दल तैनात कर दिए गए हैं।
निवासियों को सलाह दी गई है कि जब तक स्थिति सामान्य न हो जाए, अनावश्यक यात्रा से बचें।